आंखों की खोई हुई रोशनी वापस मिली, 9 वर्षीय सीमा की जिंदगी में आई खुशी
लालसोट|उपखंड मुख्यालय पर गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल में बुधवार को एक 9 वर्षीय बालिका सीमा देवी बैरवा को खोई हुई आंखों की रोशनी वापस आने पर उसके परिजनों के आंखें छलक उठी। तथा खुशी के मारे सरोबार नजर आए । सीमा बेरवा को 5 महीने पूर्व खेलते समय आंख में कांटा लग गया जिसके कारण उसकी दाई आंख की रोशनी चली गई थी। 5 मई को बालिका की अस्पताल में जांच कराई गई जहां पर चिकित्सकों ने मोतियाबिंद बताया तथा मंगलवार को ऑपरेशन किया । डॉक्टर कमल सेहरा तथा डॉक्टर सुमित मित्तल की टीम नेएरीगेशन एशप्रेशन विधि फेकू पद्धति से ऑपरेशन किया गया । ऑपरेशन के बाद बुधवार को सीमा बेरवा ने पट्टी खुलने के बाद सामने अपने परिजनों डॉक्टर को देखा तो खुशी के भाव चेहरे पर झलक उठे। बालिका के पिता ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है। नोडल ऑफिसर जटाशंकर शर्मा ने बताया कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों तथा आधुनिक उपकरणों के साथ मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके कारण लोगों को अब जयपुर की जगह लालसोट में ही आधुनिक तकनीकी से ऑपरेशन करा कर आंखों की ज्योति मिल रही है।