लालसोट. आक्रोशित लोगों से समझाइश करते सब इंस्पेक्टर दिलीप शर्मा।
लालसोट | पंचायत समिति लालसोट के संवासा ग्राम की पहाड़ियों के खनन क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने के कारण एक महिला तथा एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर सब इंस्पेक्टर दिलीप शर्मा मय पुलिस बल पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि घटना नाथी देवी (25) वर्ष तथा बाबूलाल मीणा (32) की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने के कारण मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अलग-अलग दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि नाथी देवी तथा बाबूलाल पहाड़ में काम से गए थे। इसी दरमियान एक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी गई तथा मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।