पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए सौंपा ज्ञापन

5 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट |उपखंड मुख्यालय पर पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन उपशाखा के तत्वावधान में कर्मचारी नेता प्रदीप तिवारी रतन लाल साहू मुकेश जैन मंगल सिंह राडा राजेश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नवर| कोली को ज्ञापन देकर 5 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 शेष रहे संपूर्ण पदों पर पुन:भर्ती प्रारंभ की जाए साथ ही नरेगा कार्मिक संघ द्वारा भर्ती की मांग पर भी अपेक्षित निर्णय किया जाए। इधर दूसरी तरफ जिले में ही स्थानांतरण के संदर्भ में नियमों की व्यवस्था की जाए। स्ट्रेंथ का रिव्यू कर पंचायत राज संस्था में मंत्रालय के संदर्भ के स्वीकृत पदों के विरुद्ध कैंडर स्टैंड रिवाइज की जाए की मांग की गई है । इस अवसर पर नीरज शर्मा सरपंच संघ के अध्यक्ष हरकेश मीणा सहित अनेको लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...