पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा रोष, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा रोष, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति लालसोट के डूंगरपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिजली-पानी राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ राशन डीलर द्वारा की जा रही मनमानी के मुद्दे पर लोगों का रोष फूट पड़ा।

ग्राम पंचायत प्रशासन व सरपंच मुकेश मीणा सहित अन्य लोगों ने डीलर बुधराम मीणा की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि राशन सामग्री वितरण नहीं की जा रही है। अधिकतर समय वितरण केंद्र को बंद रखें तथा लोगों को संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिए जाने के मामले को लेकर उपखंड अधिकारी डॉक्टर गोवर्धन लाल शर्मा ने प्रवर्तन निरीक्षक विजयलक्ष्मी को मामले की जांच कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर डॉ गोवर्धनलाल शर्मा ने कहा कि मामले में दोषी पाया जाता है तो डीलर को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

इधर दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति की हालत यह रही कि बिजली बार-बार आती रही और जाती रही। ट्रिपिंग के कारण लोगों के हाल बेहाल रहा। गर्मी के कारण अधिकारी-कर्मचारी पसीनों से लथपथ होते हुए जन सुनवाई करते हुए नजर आए । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉक्टर गोवर्धन लाल शर्मा ने नामांतरण जमाबंदी बंटवारा नामा सहित राजस्व के 70 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों के संवेदनशील लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए । शिविर में सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर लगभग 900 लोगों को शिविर में लाभान्वित किया गया। उप जिला प्रमुख सीताराम मीणा प्रधान रामकली मीणा सरपंच मुकेश मीणा सचिव बाबूलाल जागा नायब तहसीलदार शिव सिंह शेखावत कनिष्ठ अभियंता अंकुश बंसल अमित कुमार मिश्रा मोनिका नकवाल वैद्य मस्तराम महंत, डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ,डॉ अशोक कुमार शर्मा राजाराम मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस अवसर पर बिजली पानी खराब पड़े हैंडपंप सहित अनेक मुद्दे छाए रहे । उपखंड अधिकारी ने तत्परता के साथ कार्यवाही कर कार्यवाही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...