पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्तराखंड चार धाम के यात्रियों का स्वागत

उत्तराखंड चार धाम के यात्रियों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट|पंचायत समिति लालसोट के डीडवाना ग्राम से उत्तराखंड चारधाम के लिए गए यात्रियों के दल को वापस लौटने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जगदीश पाटीवाला रामप्रसाद पाटीवाला घनश्याम भरतडा बाबूलाल पंडा बजरंग लाल भरतडा सहित दौलतपुरा, लालसोट, क्षेत्र के लोगों का भव्य स्वागत किया गया। फूल मालाओं से लाद कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राकेश सामोत्या शंभूलाल कुईवाला राम कुवार चौधरी सहित अनेकों लोगों ने भाग लिया।

बेजुबानों के लिए लगाए परिंडे, देखभाल का लिया संकल्प

महवा|समाजसेवी अजय बोहरा के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाकर लोगों को बेजुबानों की मदद के लिए प्रेरित किया इस मौके पर अजय बोहरा ने कहा कि भीषण गर्मी में आमजन बेजुबान पक्षियों की मदद के लिए आगे आए और सार्वजनिक स्थलों व घरों की छतों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उनमे दाना पानी डालें जिससे पक्षियों को बचाया जा सके। इस दौरान महिला पदाधिकारियों ने रामबाबू बगीची सहित शहर के सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाकर उनमें पानी भरा और उनकी नियमित देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर महेश आचार्य, हरिओम दीक्षित, मुकेश सिद्ध सहित अनेक लोग मौजूद थे।

अपनी मांगों को लेकर प्रबोधक संघ ने सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर| प्रबोधक संघ जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने अपने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र गौत्तम, महामंत्री दिनेश कुमार राणा सहित अन्य सदस्यों ने प्रबोधकों की वेतन विसंगति दूर करने, अध्यापक पदनाम करने, पुरानी पेंशन लागू करने, प्रमोशन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करवाने सहित अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

खबरें और भी हैं...