लालसोट. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धाटन करते हुए सरपंच संघ अध्यक्ष हरकेश मटलान।
लालसोट|पंचायत समिति लालसोट के रामगढ़ पचवारा ग्राम में मां पपलाज क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सरपंच संघ के अध्यक्ष हरकेश मटलाना ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से भाईचारे की भावना में बढ़ोतरी होती है तथा मानसिक शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा तबका लालसोट के विकास के लिए काम करें। सकारात्मक सोच के साथ काम कर खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से लालसोट का गौरव बढ़ाएं । इस अवसर पर कार्यक्रम को सूरज मीना, लालसोट विकास मंच के अध्यक्ष शिवशंकर जोशी हेमराज मटलाना कैलाश मीना, रघुनाथ पटेल, मुलचन्द पटेल, रामकरण मीना पटेल, पप्पू मीना वार्ड पचं, जगदीश मीना सहित अनेक लाेग मौजूद थे।