लालसोट|भारतीय किसान संघ दौसा के जिला मंत्री धर्मराज मीना ने बताया कि कल 21 मई को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व प्रधानमंत्री जी के नाम भारतीय किसान संघ की पूर्व मांगो को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।जिनमे किशन संघ की प्रमुख मांग किसानों की कर्ज मुक्ति,सभी फसलो की समर्थन मूल्यों पर खरीद हो और नही होने पर भावन्तर राशि सरकार द्वारा दी जाए। मंडियों में एम एस पी,से कम भाव पर खरीद करने वालो के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हो।जिला मंत्री ने बताया कि सरकार कार्य योजना बनाकर सम्पूर्ण दौसा जिले को पीने एवम सिचाई के लिए जल मुहैया करवाए।