शनि जयंती के उपलक्ष्य में श्री शनिदेव सहारा लंगर सेवा समिति द्वारा स्थानीय मुक्तसर रोड पर निर्माणधीन शनिधाम मंदिर में पिछले दस दिन से निरंतर चल रहे महोत्सव का समापन शनिवार रात्रि काे आयोजित भव्य शनि जागरण समारोह के साथ हुई। इस जागरण में फतेहाबाद से आई भजन गायिका कुमारी गुंजन, सिरसा से भैया कृष्ण दास, सूफी गायक कंवर ग्रेवाल व कोटकपूरा के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार वरुण बांसल ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
जागरण की शुरुआत में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक गायत्री प्रकाश शर्मा, शिवजी राम गोयल, बिट्टू बांसल, अतुल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, प्रीत गर्ग, दिनेश शर्मा, जतिंदर छाबड़ा, हैपी मित्तल, टोनी शर्मा, प्रवीण गर्ग, कृपा शंकर, विनोद गर्ग, नवदीप बांसल, संजय गोयल व दर्शन गोयल द्वारा हवन-यज्ञ में अाहुतियां डाली गई जबिक मंच पर कार्यक्रम की शुरूआत श्री गणेश वंदन के साथ हुई। इसके बाद फतेहाबाद से आई भजन गायिका कुमारी गुंजन ने भजनाें से जागरण के माहौल को धार्मिक रंग दिया।इसके बाद मंच पर आए पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने पुरजोर व जशीले अंदाज में भक्तजनों को झूमने को मजबूर किया। गायक के साथ-साथ मंच के माध्यम से समाज सुधार के पलिए प्रय| कर रहे सुफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अल्लाह, वाहेगुरु व कृष्णा को एक ही ईश्वर के तीन रूप बताते हुए श्रोताओं को नशे, भ्रूण हत्या व दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर, गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया।
सिरसा के आए भैया कृष्ण दास की कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति भक्ति का शिखर सिद्ध हुई। उनके भजनों पर कन्हैया रूप में सजे वरुण बांसल ने श्रद्धालुओं के साथ नाचते हुए श्रद्घालुओं को संगीत व नृत्य के माध्यम से भक्ति की राह दिखाई।
श्री शनिदेव सहारा लंगर सेवा कमेटी के अध्यक्ष अजीत शर्मा, कार्यक्रम के प्रकल्प प्रभारी मुकेश गर्ग व दीपक गाेयल ने बताया कि उनका संसथान पिछले करीब 12 वर्ष से हर वर्ष श्री शनिदेव जयंती पर कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ देश भर में लगने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान लंगर व्यवस्था करते अा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्थान का उद्देश्य लोगों को धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा के कार्य के लिए प्रेरित करना है।इससे पहले जागरण के दौरान कोटकपूरा के युवा कांग्रेसी नेता भाई राहुल सिंह,पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवा व बाजाखाना के एसडीओ दर्शन सिंह व भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता गर्ग काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में समिति अध्य्क्ष मुकेश गर्ग व अजीत शर्मा समेत जसपाल मौड़, लखजीत सिंह काला,अमित कुमार हैपी,पंडित राम शर्मा वरिंदर सिंह, ज्ञान चंद चड्डा, शुभम अरोड़ा, दीपक गोयल, अमन दीप सिंह, लाल अरोड़ा और साहिल अरोड़ा का विशेष योगदान रहा।
(बाएं से) कोटकपूरा के मुक्तसर रोड पर निर्माणाधीन श्री शनिदेव मंदिर में आयोजित जागरण के लिए सजा श्री शनिदेव का भव्य दरबार। जागरण में दर्शन के लिए लगीं भक्तों की लम्बी कतारें।