किडनैपिंग मामले में लातेहार के जिप उपाध्यक्ष हुए बरी
कोर्ट से बरी होने के बाद प्रसन्न मुद्रा में जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू।
लातेहार | लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू को रांची के सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को बाइज्जत बरी कर दिया है। रांची के नामकुम थाना में इनके ऊपर केस नंबर 4192/96 एसटी 9/2017 में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें जिप उपाध्यक्ष को पुलिस ने वारंट जारी कर कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था। इसी आलोक में जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने कोर्ट में सरेंडर कर बेल पर बाहर निकले हुए थे। शुक्रवार को रांची की रंजना अस्थाना के कोर्ट में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू के मामले में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया है। बाइज्जत बरी होने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि कोर्ट पर मुझे पूर्ण विश्वास था कि कोर्ट से मुझे न्याय जरूर मिलेगा।
जिप उपाध्यक्ष को बधाई देने के लिए लगा तांता लग गया। बधाई देनेवालों में चतरा जिला के राजू कुमार, सागर साहू, तपेश्वर कुमार, कुणाल कुमार, सूरज साहू, धर्मेंद्र साहू, लातेहार के नवीन कुमार सिन्हा, अशोक कुमार बुट्टा, सुदामा प्रसाद, अरविंद कुमार, दुर्गा प्रसाद, कुमुद प्रसाद, ईश्वरी, अनिल, बद्री, दिलीप, रविकांत, पिंटू कुमार, विशाल कुमार, अरुण कुमार, राजीव कुमार का नाम शामिल है।