पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड को स्वच्छ सुंदर और मॉडल बनाऊंगी : संयुक्ता

वार्ड को स्वच्छ-सुंदर और मॉडल बनाऊंगी : संयुक्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ की उम्मीदवार संयुक्ता कुंवर ने शुक्रवार को अपने वार्ड क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने ठाकुर मोहल्ला, मेन रोड, बाईपास चौक, गुरुद्वारा रोड, शहीद चौक आदि क्षेत्रों के वोटरों से डोर-टू-डोर मिली तथा उनसे अपने चुनाव चिह्न चूडिय़ां छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह वार्ड की जनता ने मुझे लगातार 10 वर्षों तक अपनी सेवा का अवसर दिया, इस बार पुन: अवसर दे। जो काम अधूरे रह गए हैं, उसे पूरी निष्ठा से पूरा कर वार्ड को मॉडल रूप दूंगी। मुझे जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंंने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निदान के लिए भी सदैव तत्पर रहने की बात कही। रोड शो मेंं टुनटुन सिंह, सूरती देवी, रजनी वर्मा, रेखा देवी, शीला, कांति देवी, मालती देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, प्रतीक, अभिषेक कुमार, उज्जवल पांडेय, अनोखी जया, प्रीति, पिंकी सिंह, सुधा, मेघा, मिहिर, साक्षी, विवेक, राहुल सिंह समेत भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

खबरें और भी हैं...