पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेटी कांट्रेक्ट पर काम करानेवाले ‌ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

पेटी कांट्रेक्ट पर काम करानेवाले ‌ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। साथ ही, सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पदाधिकारियों को प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पुल एवं सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। एनएच व पथ निर्माण विभाग के ईई को अभियंताओं पर कार्रवाई करने, बरसात के पूर्व एनएच एवं अन्य स्थानों पर बन रहे पुल एवं सड़क निर्माण को पूर्ण कराने, निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने वाले संवेदकों को काली सूची में डालाने के निर्देश दिए। साथ ही, उपायुक्त ने वैसे संवेदकों की सूची बनाने के निर्देश दिए, जो पेटी कांट्रेक्ट पर दूसरे को काम दे दिए हैं। उनपर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीटीआे को जिले में एक भी ऑटो बिना लाइसेंस के नहीं चले, उसे सुनिश्चित कराने तथा ट्रैक्टर, टेंपू एवं बाइक चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क दुर्घटना जोन को चिह्नित करने, साइन बोर्ड लगाने, एनएच के किनारे झाडिय़ों की सफाई कराने समेत कई निर्देश दिए। बैठक में डीएफआे वेद प्रकाश कंबोज, डीडीसी अनिल कुमार सिंह, सदर एसडीआे जयप्रकाश झा, एसडीपीआे अनुज उरांव, डीटीआे एफ बारला, पथ निर्माण विभाग के ईई बिरसा उरांव, सरयू सिंह, जिप सदस्य विनोद उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।

बिना पार्किंग वाले मॉल किए जाएंगे सील

उपायुक्त ने जिला मुख्यालय में बिना पार्किंग स्थल छोड़कर खोले गए मॉल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में सही रिपोर्ट पाने जाने पर वैसे मॉल को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पंचायत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से यह जानना चाहा है कि किस परिस्थिति में बिना पार्किग के मॉल खोले जाने आदेश दिए गए हैं।

आरईओ विभाग के कार्य पर जताई नाराजगी

एसीए, अनाबद्ध निधि एवं पर्यटन की बैठक में उपायुक्त ने ससमय योजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आरईआे विभाग के कार्यों पर नाराजगी जताई। विभाग के ईई को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने व उसे समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एसीए मद से कराए जा रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्य को 30 अप्रैल तक पूर्ण कराने, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाने, पर्यटन विकास के लिए मुख्य पथ किनारे साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद डीसी व अन्य।

खबरें और भी हैं...