पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीडीजे ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीडीजे ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में 22 अप्रैल को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पीडीजे विष्णुकांत सहाय ने की। बैठक में पीडीजे सहाय ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों को 22 अप्रैल को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निपटारा सुलह, समझौते के आधार पर कराने का निर्देश दिया गया। उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि लंबित वादों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों को बेंच के समक्ष प्रस्तुत कर सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक वादों का निष्पादन किया जा सके।

खबरें और भी हैं...