अलमा ने बाइक जुलूस निकालकर मांगा वोट
लातेहार | नगर पंचायत चुनाव में झामुमो से अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार अमन अलमा पन्ना ने शनिवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नगर क्षेत्र में मोटर साइकिल जुलूस निकाला। इसके माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। यह जुलूस शहर के करकट ग्राम से शुरु होकर थाना चौक, शहीद चौक से मेन रोड, चंदनडीह, अम्वाटीकर, बानपुर, माको, धर्मपुर, डुरुआ, स्टेशन समेत पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान अलमा ने जनता का अभिवादन करते हुए उनके आशीर्वाद लिए और ईवीएम के क्रमांक एक में कंघी छाप पर बटन दबाकर समाज के सभी वर्गों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझमें जो विश्वास जगाया है, उसपर मैं खरा उतरूंगी। जुलूस में जेवीएम कार्यकर्ता समेत दर्जनों समर्थक शामिल थे।