पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रांती ने निकाला बाइक जुलूस

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रांती ने निकाला बाइक जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | शनिवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की प्रत्याशी रांती देवी के पक्ष में कांग्रेस द्वारा एक विशाल बाइक जुलूस निकाली गई, जो जिला कार्यालय से निकलकर डुरुआ स्टेशन, करकट, माको, बानपुर, अमवाटीकर, धर्मपुर होते हुए शहर के सभी वार्डों का दौरा किया। इस दौरान समर्थकों ने रांती देवी के चुनाव चिह्न हाथ छाप पर वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया। रांती ने वोटरों को विश्वास दिलाया कि चुनाव में जीत होने पर मैं शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करूंगी। होल्डिंग टैक्स कम कराने, शिक्षित बेरोजगारों को मार्केट कॉम्पलेक्स बनवाकर रोजगार दिलाने, जरूरतमंदों को राशन कार्ड, पीएम आवास आदि दिलाने का काम करूंगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। जुलूस में जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव, भोला सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, छोटेलाल प्रसाद समेत सैकड़ों समर्थक शामिल थे।

खबरें और भी हैं...