पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तरकश के अंतिम तीर छोड़ अब वोटरों को मैनेज करने में जुटे सभी प्रत्याशी

तरकश के अंतिम तीर छोड़ अब वोटरों को मैनेज करने में जुटे सभी प्रत्याशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार दलीय आधार पर हो रहे नगर निकाय आम चुनाव के महज एक दिन शेष रह गए हैं। शनिवार दोपहर बाद भोंपू का शोर भी थम गया है। अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने तरकश के अंतिम तीर छोडऩे शुरू कर दिए हैं।

बनते बिगड़ते समीकरण के बीच चुनाव विश्लेषकों ने जहां जोड़तोड़ शुरु कर दिया है, वहीं अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में वोटरों को मैनेज करने में जुट गए हैं। जात के नाम पर वोट शेयर बढ़ाने की राजनीति करनेवाले प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। इस चुनाव में लातेहार विधायक प्रकाश राम व मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर बन हुई है। वहीं चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं।

जानकारों के अनुसार इस चुनाव में सांसद की भी प्रतिष्ठा दाव पर है। १६ अप्रैल की शाम पांच बजे के बाद जनता अपने फैसले को ईवीएम में लॉक कर देगी। २० अप्रैल को मतगणना के बाद किसके सिर होगा ताज, यह देखना दिलचस्प होगा। ऐसे मतदान से एक दिन पहले लातेहार नगर निकाय क्षेत्र चुनावी चर्चाओं से लबरेज हो गया है।

खबरें और भी हैं...