पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजा बहुल 17 गांव किए गए चयनित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 17 अनुसूचित जाति बहुल गांव चयनित किए गए हैं। इसमें मनिका प्रखंड के पूर्वी पल्हैया, बरवाडीह के चपरी, बालूमाथ के पकरी, सेमरसोथ, हेमपूर व भगिया, बारियातू के बालूभांग, नावाडीह, गोनिया, मनातू, फूलबसिया, अमरडीह व मटकोमा, हेरहंज के सलैया व करमडीह तथा चंदवा प्रखंड के भुसार व गनियारी गांव का नाम शामिल है। उन गांवों में एक माह के भीतर केंद्र की शतप्रतिशत योजनाएं शुरु की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को उपायुक्त राजीव कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि आने वाले एक माह में चयनित सभी गांवों के ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़कर उसका लाभ दिलाया जाएगा। उपायुक्त ने ग्रामीणों से गांव के विकास में सहयोग की अपील करते हुए सरकारी योजनाआें का लाभ उठाकर गांव की तस्वीर बदलने में सहभागिता निभाने की बात कही है।

इन योजनाआें का मिलेगा सीधा लाभ
चयनित 17 गांवों के ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इंद्रधनुष का नाम प्रमुख है।

कार्यक्रम की तिथि निर्धारित, 18 को स्वच्छता अभियान
जिले के चयनित 17 गांवों में 14 अप्रैल-पांच मई तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से होगा। 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस एवं 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में डीसी राजीव कुमार।

खबरें और भी हैं...