बिलासी ने बाइक जुलूस निकाल मांगा समर्थन
लातेहार | नगर पंचायत चुनाव में झामुमो से अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बिलासी तोपनो ने शनिवार को शहर में बाइक जुलूस निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। यह बाइक जुलूस शहर के मंगलवारीय बाजारटांड़ से शुरू होकर थाना चौक, शहीद चौक से मेन रोड, चंदनडीह, अम्वाटीकर, बानपुर, माको, धर्मपुर, डुरुआ स्टेशन समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान बिलासी तोपनो ने जनता का अभिवादन करते हुए उनके आशीर्वाद लिए और इवीएम के क्रमांक तीन में तीर-धनुष छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इधर, उन्होंने कहा कि चुनाव जितने के बाद मैं आम जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी। जनता ने मुझमें जो विश्वास जगाया है, उसके लिए सदा ऋणी रहूंगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बाइक जुलूस में राजद के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण यादव, दिलीप सिन्हा, सीतमोहन मुंडा, परमेश्वर गंझू, विनीत सिन्हा, विजय सिंह, बिजली यादव, संतोष कुमार, अजित शर्मा, मनमोहन सिंह समेत दर्जनों समर्थक मौजूद थे।