पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोषित वंचित वर्गों की आवाज थे बाबा साहब

शोषित-वंचित वर्गों की आवाज थे बाबा साहब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय के नेतृत्व में लातेहार शहर के अमवाटीकर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शनिवार को माल्यार्पण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ व संविधान निर्माता थे। बाबा साहब ने दलितों की ही नहीं, बल्कि समाज के सभी शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाया। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू सिकंदर, विकास भारती के धनंजय कश्यप, मनिका विधानसभा पूर्णकालिक मनु उपाध्याय, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश शौंडिक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार यादव, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गुंजन शौंडिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार अग्रवाल, अंकित कुमार, लकी कुमार, अंकेश कुमार समेत कई भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...