पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब किए गए याद, जिले में कई कार्यक्रम

बाबा साहब किए गए याद, जिले में कई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे जिले में बाबा भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पूरे जिलेभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। लातेहार के धर्मपुर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की सह सचिव प्रीति भारती ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाबा साहब की जीवनी से अवगत कराया। संवैधानिक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के बाद आचार्य अभिनय कुंभकार और विजेंद्र शर्मा ने संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय परिवार उपस्थित था। वहीं, लातेहार जिला एसटी/एससी समिति द्वारा आदिवासी वासा ओड़ा से रैली निकाली गई, जो मुख्य पथ से होते हुए अमवाटीकर आंबेडकर चौक तक गई, जहां लोगों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने देश के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। मौके पर संदीप कुमार, सुरेश राम, रामधनी राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

इधर, बरवाडीह में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश राम ने कहा कि बाबा साहब की विचार और उनके द्वारा लिखे संविधान के कारण आज देश में हर वर्ग, हर धर्म को उनका सम्मान मिला है, इसलिए मानव जीवन के लिए भगवान के रूप हैं बाबा साहब। इससे पूर्व बाजार के सामुदायिक भवन से एक झांकी निकाली गई, जिसमें दर्जनों लोग शामिल होकर नगर भ्रमण करते हुए बस-स्टैंड में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर बरवाडीह थाना प्रभारी रतन सिंह, अर्थशास्त्री प्रो. ज्यां द्रेज , बलराम, शीला, जेम्स हेरेंज, मंच के संरक्षक बिरजू राम, राजद प्रदेश पूर्व महासचिव रवींद्र राम, बसपा नेता श्रीराम, कमलेश कुमार गौड़, सुरेंद्र राम, दीपक कुमार बादशाह, अवधेश मेहरा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। इधर, राजद के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ बरवाडीह ब्लॉक गेट से झांकी निकालकर बाबा साहब अमर रहे का नारा लगाते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश रजक समेत दर्जनों राजद समर्थक मौजूद थे।

सामाजिक समरसता के लिए प्रय|शील रहे बाबा साहब : चंदवा | बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आंबेडकर नगर में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक की अगुवाई में प्रखंड कार्यालय में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मुख्य रूप से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। आंबेडकर नगर में अभाविप के प्रोफेसर रामटहल साहू प्रखंड कार्यालय में देवदत्त पाठक, रामयश पाठक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन कांति कुजूर एवं कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, निर्मल भारती, श्रीराम शर्मा, मनीष भारती व धनेश्वर सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर संस्थानों के प्रमुखों ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर गरीबों के मसीहा थे। सामाजिक समरसता कायम रखने के लिए जीवनपर्यंत प्रय|शील रहें। उनके कार्यों से हमलोगों को प्रेरणा लेकर समाज में अमन-चैन बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। इधर, चंदवा प्रखंड के डैमटोला में रविदास समाज समिति के प्रखंड अध्यक्ष बिगन राम की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने लोगों से बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। मंच का संचालन जितेंद्र राम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बिगन राम ने किया। मौके पर गुप्तेश्वर सिंह, विजय कुमार, अशोक राम, अजीत राम, गोपाल राम, उदय चरण भारती, महेंद्र राम, बबलू राम, ललन राम, रविशंकर राम, अनिल राम, संजय राम, राकेश राम, सत्येंद्र राम, गंगाधर भगत, उमेश कुमार राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...