पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लातेहार में 70.76% वोट, मतदान शांतिपूर्ण

लातेहार में 70.76% वोट, मतदान शांतिपूर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी बूथ पर मतदान के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।

भास्कर टीम | लातेहार

छिटपुट झड़प के बीच लातेहार में सोमवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शहर के 15443 में 10886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 70.76 (पिछले चुनाव से 1.15 प्रतिशत कम) फीसदी रहा। 2013 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 71.91 था।

पिछली बार मतदान का प्रतिशत प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान कार्य शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। पीठासीन पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथों में पहला वोट डालनेवाले वोटरों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया। बूथ संख्या पांच (डुरुआ सामुदायिक भवन) में शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले गए। पहले दो घंटे में (पूर्वाह्न सात से नौ बजे तक) 15.65 फीसदी वोटरों ने वोट डाले।

उसके बाद (नौ से 11 बजे तक) 32.55 फीसदी, (11 से अपराह्न एक बजे तक) 47.65 फीसदी, (एक से तीन बजे तक) 61.07 फीसदी तथा मतदान अवधि के अंतिम दो घंटे में लगभग दस प्रतिशत वोट डाले गए, जो बढ़कर 70.76 फीसदी पर पहुंचकर समाप्त हुआ। डीसी राजीव कुमार ने निकाय चुनाव में मतदाताओं की बड़ी भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया।

बूथ पर वोट डालने पहुंचा दिव्यांग मतदाता

डीसी व एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण

डीसी राजीव कुमार व एसपी प्रशांत आनंद समेत कई अधिकारियों ने मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र के समीप जमी भीड़ को देख एसपी ने स्वयं सभी को खदेड़ा। बूथों के सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी व एसी के अलावे कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

बाजार स्कूल में वोटिंग के दौरान धांधली की जानकारी मिलने पर जुटे लोग।

बूथों पर सुविधा दिलाने के दावे रहे फेल

शहरी वोटरों को बूथों पर सुविधा दिलाने के सभी प्रशासनिक दावे फेल दिखे। बूथ संख्या दो, तीन, चार, पांच, छह व आठ में वोटर चिलचिलाती धूप में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार करते देखे गए। प्रशासन ने जो टेंट लगवाया था वह वोटरों की भीड़ के आगे वह छोटा पड़ गया। कई बूथों पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। इससे सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं देखी गई। उपायुक्त ने भी इसे स्वीकार किया। हालांकि, सभी बूथों पर मेडिकल टीम सक्रिय देखी गई।

सक्रिय देखे गए कर्मी

निकाय चुनाव को लेकर सूचना भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 मतदान केंद्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। संबंधित पदाधिकारी मिलने वाली किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए सक्रिय देखे गए। डीसी व एसपी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

लातेहार के एक बूथ में वोट देने के लिए कतारबद्ध खड़ी महिला मतदाता।

सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम वज्रगृह में सील

निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को सील कर मतदानकर्मी सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों व प्रपत्रों को मिलाने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कॉलेज भवन में बनाए गए वज्रगृह में रख दिया गया है, यहां पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई है। पर्यवेक्षक, एसी, एसडीओ व उपलब्ध प्रत्याशियों की उपस्थिति में वज्रगृह को सील कर दिया गया है।

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के छह तथा वार्ड वार्ड पार्षद पद के 46 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनका भविष्य मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया है। नतीजतन, किस प्रत्याशी के सिर पर ताज चढ़ेगा, यह 20 फरवरी को पता चलेगा।

असहाय वृद्ध महिला को केंद्र तक ले जाती युवती।

बूथ नंबर 14 में आधे घंटे बाद शुरू हुआ मतदान

अध्यक्ष पद के ईवीएम मशीन में आई खराबी के कारण चंदनडीह स्थित बूथ संख्या 14 पर आधे घंटे विलंब से मतदान कार्य शुरू हुआ। इसकी सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम में मौजूद इंजीनियर वहां पहुंचे व उसे दुरुस्थ कर मतदान कार्य शुरू कराया।

खबरें और भी हैं...