पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क गैस कनेक्शन : वैद्य

महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क गैस कनेक्शन : वैद्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर ग्राम स्वाभिमान अभियान के तहत 20 अप्रैल को जिले में उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के 11 गैस वितरकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में एलपीजी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रत्येक पंचायत कार्यक्रम में पांच सौ महिलाओं को एलपीजी के सही एवं सुरक्षित इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण और सौ महिला लाभुकों के बीच पीएम उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जानकारी सोमवार को डीएनओ सूरज वैद्य ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के चयनित अजा बहुल 17 गांव को पांच मई तक धुआं मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावे इसी योजना के तहत बीपीएल, एसटी, एससी परिवार, अंत्योदय अन्न योजना, पीएम आवास योजना समेत गरीबी रेखा से नीचे-जीवन गुजर-बसर करनेवाले लाभुकों को इस योजना के लिए योग्य घोषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...