- Hindi News
- National
- एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में की पदयात्रा की शुरुआत
एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में की पदयात्रा की शुरुआत
एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में की पदयात्रा की शुरुआत
लातेहार | एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाश झा को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में पारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रारंभ होनेवाली आंदोलनात्मक कार्यक्रम की सूचना देकर ध्यानाकृष्ट कराया गया है। ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विद्यालय के विलय की प्रक्रिया को रोकने एवं पारा शिक्षकों को स्थायी करते हुए वेतनमान प्रदान करने समेत अन्य मांगों की पूर्ति हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही है।