पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रांची के नाथ हॉस्पिटल पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

रांची के नाथ हॉस्पिटल पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त राजीव कुमार ने समाहरणालय पोर्टिको में मंगलवारीय जनता दरबार लगाया। इसमें सदर प्रखंड के निदिंर गांव से आए अयूब अंसारी ने रांची के कडरू स्थित नाथ हॉस्पिटल पर गलत रिपोर्ट देने एवं ऐसे हॉस्पिटल के संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की। अयूब अंसारी ने उपायुक्त को बताया कि 13 अप्रैल को उस हॉस्पिटल में अपनी बहू का इलाज कराने गया था।

जहां मेरी बहू की जगह गुलशन खातून नामक महिला की जांच रिपोर्ट के आधार पर हमलोगों को दवा दी गई और ऑपरेशन कराने की बात कही गई। इसपर उपायुक्त ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही। मनिका के जय गोविंद साव ने आवेदन देकर रांची के गुरुनानक अस्पताल में बकाए राशि के भुगतान में सहयोग करने की मांग की। उसने उपायुक्त को बताया कि दो वर्ष पूर्व उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के उग्रवादियों ने मेरे पुत्र का अपहरण कर लिया। आजतक उसका पता नहीं लग सका।

बेटा के अपहरण से मेरी प|ी सदमे में आकर बीमार रहने लगी। उसके इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए। अचानक तबियत बिगडऩे पर उसे रांची के गुरूनानक अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान 12 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। अस्पताल द्वारा 85 हजार रुपए का बिल बनाकर दिया गया। पैसा जमा कराने के बाद ही उसके शव को घर ले जाने की बात कही। स्थानीय थाना में उसके शव को छुड़ाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी के प्रयास से उसका शव मिला। इकरारनामा कर पांच मई तक 30 हजार रुपए की मांग की गई है। लाल कार्ड रहने पर पैसा माफ करने की भी बात कही है। इसपर उपायुक्त ने डीएसओ को अविलंब कार्रवाई करते हुए बीपीएल नंबर दर्ज कर अस्पताल प्रबंधन के पास भेजने के निर्देश दिए। सदर प्रखंड के बहेराटांड़ गांव के दर्जनों आदिम जनजाति ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर गांव के विद्यालय को मर्ज नहीं करने की मांग की। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसई को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावे भी कई लोगों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अपनी समस्याएं बताई। जिसके निपटारे के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर डीडीसी अनिल कुमार सिंह, एसी एनए बागे, डीएसआे शैलप्रभा कुजूर, डीएसडब्ल्यूओ नीलिशा कुमारी, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाईक मौजूद थे।

जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्या सुनते डीसी राजीव कुमार।

खबरें और भी हैं...