पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क निर्माण में लग रहे वन क्षेत्रों के अवैध पत्थर

सड़क निर्माण में लग रहे वन क्षेत्रों के अवैध पत्थर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनिका प्रखंड के तीनमुहान से पल्हेया गांव तक आरईओ विभाग द्वारा निर्माण कराई जा रही सड़क में अनियमितता बरती जा रही है। सड़क निर्माण में घटिया पत्थर लगाया जा रहा है। सुरक्षित वन क्षेत्र से अवैध बोल्डर सड़क किनारे लाकर तोड़कर उसे मेटल का रूप दिया जा रहा है। संवेदक सुबास प्रसाद द्वारा पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, पल्हेया पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद व मंटू साव को काम दे दिया गया है। इन्हीं के द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। चार वर्षों से उक्त रोड बनाया जा रहा है, लेकिन अभी तक नहीं यह बनकर पूरा नहीं हो सका है। आरईओ के कनीय अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क की प्राक्कलन राशि एक करोड़ 30 लाख है।

सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि प्रावधान के मुताबिक निर्धारित समय पर योजना पूर्ण नहीं होने पर संवेदक को काली सूची में डाला जाता है, लेकिन सबकुछ जानकर भी संवेदक पर जिला प्रशासन मेहरबान है, जिस कारण संवेदक पर अब तक कोई कार्रवाई तक नहीं की गई है। सड़क निर्माण में घटिया पत्थर का प्रयोग किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। चार वर्षों से सड़क अधूरा रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंजीनियर भी इस सड़क की जांच करने कभी नहीं आते हैं। गौरतलब हो कि यह सड़क मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह के पैतृक गांव पसांगन की ओर जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जब विधायक के पैतृक गांव की ओर जानेवाली सड़क की यह दुर्दशा है तो अन्य गांवों में सड़कों की क्या हालत होगी, यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

मनिका प्रखंड के तीनमुहान से पल्हेया गांव तक बनाई जा रही है सड़क

मनिका में चार वर्षों से बन रही घटिया सड़क।

सड़क में सुरक्षित वन क्षेत्र से अवैध तरीके से पत्थर का उपयोग सड़क निर्माण में किया जाना गंभीर मामला है। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संवेदक पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। वेद प्रकाश कम्बोज, डीएफओ, लातेहार।

खबरें और भी हैं...