सेफ्टी सेमिनार ने रेलकर्मियों के सुरक्षा पर दिया जोर
लातेहार | स्थानीय रेलवे सहायक मंडल अभियंता कार्यालय परिसर में मंगलवार को सेफ्टी सेमिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सहायक मंडल अभियंता रितेश कुमार ने की। इसमें उन्होंने कहा कि रेलपथ पेट्रोलिंग से पहले रेल कर्मचारियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने रेल कर्मियों से सावधानी के साथ रेल पथ की पेट्रोलिंग करने व सुरक्षा का ख्याल रखने की अपील की। रेल पथ निरीक्षण अभिषेक कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर प्रवीण कुमार, जितेंद्र सिंह समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे।