पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत बंद, अब 20 का इंतजार

ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत बंद, अब 20 का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | 16 अप्रैल को नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद शहर के चौक-चौराहे गुलजार हो गए हैं। मतगणना के बाद आनेवाले परिणाम को लेकर कई चर्चाएं हैं। सभी को 20 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव के मैदान में उतरे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के सभी प्रत्याशी अपनी जीत पक्की बता रहे हैं। वहीं बाजारी चर्चाओं में अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों तथा उपाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। इस बीच कई प्रत्याशी अब भी समर्थकों के बीच बैठकर हार-जीत के अंतर को ढूंढने में लगे हैं। किस बूथ में कितने और किसके पक्ष में कितने वोट डाले गए हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। इधर, जिला प्रशासन की ओर से दी गई बूथवार सूची के अनुसार चुनाव को लेकर बनाए गए सभी १५ बूथों में शहर के 15443 में 10886 वोटरों ने वोट डाले हैं। बूथ संख्या दो में महिलाएं वोट डालने में पुरुषों से आगे रही हैं। यहां 433 पुरुष व 480 महिलाओं ने अपने मताधिकार के प्रयोग किए हैं। बहरहाल, हार-जीत की चर्चाओं से शहर का हर चौक-चौराहा गुलजार है। किसके सिर अध्यक्ष और किसके सिर उपाध्यक्ष का ताज होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

खबरें और भी हैं...