पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुनकरों ने राजभवन के समक्ष दिया धरना, राज्यपाल को ज्ञापन

बुनकरों ने राजभवन के समक्ष दिया धरना, राज्यपाल को ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड बुनकर सेवा संघ के बैनर तले बुनकरों ने बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया। इसके बाद नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला और मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। झारखंड बुनकर सेवा संघ के संयोजक जुनैद आलम ने कहा कि यदि हमारी मांगों का 7 दिनों के अंदर निराकरण नहीं किया गया, तो झारक्राफ्ट मुख्यालय के प्रांगण में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। धरना में रांची के खलील अंसारी, इरफान अंसारी, शाहदरा खातून, हसीब उर रहमान, गोड्डा के हाजी असगर अली, शमीम अख्तर, सिल्ली की नूरी निशा, मगनपुर की नाजिया परवीन, साहेबगंज के गुलाम अंसारी, रामगढ़ के अकबर अंसारी और लातेहार के अरशद उल कादरी सहित सैकड़ों बुनकर शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...