पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईसीआरकेयू रेलकर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध : ओमप्रकाश

ईसीआरकेयू रेलकर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध : ओमप्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में मौजूद रेल अधिकारी व ईसीआरकेयू के पदाधिकारी।

लातेहार | स्थानीय सहायक मंडल अभियंता कार्यालय में रेलवे के अधिकारियों व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहायक मंडल अभियंता रितेश कुमार ने की। इसमें वरीय अभियंता (कार्य) रामगुलाम सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे। बैठक में रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यूनियन की ओर से ट्रैकमैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को वरीय मंडल कार्मिक धनबाद द्वारा निर्देशित सूची के आधार पर जल्द पूरा कर उसको नियमानुसार लागू कर एरियर का भुगतान करने, पद के विरुद्ध कार्य बंद कराने, बात-बेबात चार्जशीट देना बंद करने, आरोप की सत्यता और गंभीरता को देखते हुए दंड को माफ करने या न्यूनतम दंड देने, राय, खलारी, मैकलुस्कीगंज, टोरी व लातेहार के रेल आवासों की जर्जर स्थिति की यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ सघन सर्वेक्षण कराने, विशेष कार्य आदेश तैयार करा कर सुधार और मरम्मति कार्य कराने, चेतर, रिचुघुटा, बेंदी, डेमू, कुमांडीह रेल आवासों व गैंग हाटों पर शुद्ध पेयजल, विद्युत और शौचालय की व्यवस्था मुहैया कराने, राय, खलारी, मैकलुस्कीगंज तथा टोरी स्टेशन कॉलोनी में ड्रेन कार्य कराकर रेल आवासों को बारिश के पानी से बचाने, टोरी रेल कॉलोनी के पुराने रेस्ट हाउस को सामुदायिक भवन के रूप में विकसित करने, सेक्शन में कार्य करने वाले कर्मियों को रन ओवर से बचाने के लिए उपाय करने तथा टोरी एवं लातेहार में रेल आवासों का आवंटन वरीयता के आधार पर करने की मांग की गई। सहायक मंडल अभियंता कुमार ने यूनियन के पदाधिकारियों को मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...