पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोच बदलने से घर व गांव होंगे सुंदर : उपायुक्त

सोच बदलने से घर व गांव होंगे सुंदर : उपायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित जिले के 17 गांवों में बुधवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हुआ। उपायुक्त राजीव कुमार ने मनिका प्रखंड के पुरनी पल्हैया गांव से शुरुआत की। कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी सोच बदलने, प्रत्येक घर को साफ-स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की। कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव में सभी शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण करा लिया जाएगा। पानी की समस्या समाधान के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग के ईई एवं मुखिया को एक सप्ताह के अंदर खराब पड़े चापानल बनाने बनाने के निर्देश दिए। डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत ने कहा कि जागरूकता ही किसी रोग की पहली दवा है। उन्होंने गांव को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीणों से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में बीडीआे व कई मुखिया ने भी अपने विचार रखे। मौके पर पीएचईडी विभाग के ईई रंजीत ठाकुर, प्रमुख गायत्री देवी, बीडीआे संतोष कुमार, सीआे नंदकुमार राम, आशीष कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

सूरजमणि ने सरकार के दावे की खोली पोल : पुरनी पल्हैया गांव पहुंचे उपायुक्त के समक्ष हरेयाकरचा टोला की सूरजमणि देवी अपने गांव के हालात बताते हुए रो पड़ी। सूरजमणि ने उपायुक्त को बताया कि मेरी शादी मई, 2017 में हुई। गांव में न तो पानी है और न ही बिजली व सड़क की व्यवस्था है। इससे हमलोगों की जिंदगी बेरंग हो गई है। गांव में विद्यालय है, लेकिन पढ़ाई नहीं होती है। ऐसे में गांव के ग्रामीण कैसे स्वच्छ एवं सुंदर गांव का निर्माण कर पाएंगे। इसपर उपायुक्त ने 15 दिनों के अंदर गांव में सभी सुविधाएं बहाल कराने की बात कही।

शादी समारोह में ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित : पुरनी पल्हैया गांव से लौटने के क्रम में उपायुक्त अचानक से एक शादी समारोह में पहुंचे। ग्रामीण के कुशल क्षेम पूछा। शादी समारोह स्थल पर भोजन के लिए पड़े गंदे प्लेट को देखकर उसकी सफाई के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। कहा कि एेसे प्लेट में भोजन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों को गांव को भी साफ एवं स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित जिले के 17 गांवों में हुआ कार्यक्रम को आयोजन, डीसी ने की शुरुआत

मनिका के पल्हेया गांव में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में बोलते डीसी राजीव कुमार।

खबरें और भी हैं...