पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसों की कमी पर उपायुक्त से पहल करने की मांग

पैसों की कमी पर उपायुक्त से पहल करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | चंदवा सहित लातेहार जिले में पुन: नोटबंदी जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। यह बातें लातेहार माकपा के पूर्व जिला सचिव अयूब खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंने कहा कि जनता आज भी भाजपा की नोटबंदी का खामियाजा भुगत रही है। उन्होंने कहा कि नोट की कमी के कारण खाताधारकों को बैंक पांच हजार से कम भुगतान कर रही है। पैसे के अभाव में कई बैक के एटीएम बंद पड़े हुए हैं। जनता को पैसे के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आवश्यकतानुसार राशि की निकासी नहीं होने पर खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशि के अभाव में उनका आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रत्येक दिन उन्हें बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शादी-विवाह का समय है। नोटों की कमी को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं...