पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएवी में नए प्राचार्य ने लिया प्रभार, बच्चों ने किया स्वागत

डीएवी में नए प्राचार्य ने लिया प्रभार, बच्चों ने किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | लातेहार स्थित भोला शरण डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय के नए प्राचार्य के रूप में डॉ. तरुण अशोक जैन ने प्रभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के शिक्षक सूरज मिश्रा, राकेश रंजन तिवारी एवं प्रभात रंजन ने संयुक्त रूप से नए प्राचार्य को भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने तिलक लगाकर प्राचार्य का स्वागत किया और स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जैन ने कहा कि हमें डीएवी परिवार के सदस्य होने का गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के पूर्व प्राचार्य पीके मिश्रा जिस जतन से इस डीएवी विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रय|शील रहे हैं, हम सबको मिलकर उनके अधूरे सपने को एक नया आयाम प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि मैंने डीएवी बरकाकाना से अपना कार्यकाल शुरू किया। उसके बाद कैनरी हिल, हजारीबाग में कार्य किया। डॉ. जैन डीएवी में लगभग 12 वर्षों से अपनी सेवा देते आ रहे हैं। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...