पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतगणना कल, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

मतगणना कल, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 20 अप्रैल को होनेवाले मतगणना कार्य की प्रशासनिक तैयारी शुरु हो गई है। मतगणना कार्य प्रात: सात बजे से शुरू होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती तीन अलग-अलग हॉल में किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। डीपीआरओ पीएस मुंडा ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के दो चक्र में, जबकि वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के परिणाम की घोषणा एक चक्र में की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में लगाए जाने वाले पदाधिकारियों को गंभीरतापूर्वक जिम्मेवारियों को निभाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षकों के माध्यम से मतगणना कार्य के दौरान सावधानियां बरतने समेत प्रपत्रों को भरने, कंट्रोल यूनिट से परिणाम प्रकाशित करने सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है।

सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश की मिलेगी अनुमति : तीन स्तर पर सुरक्षा जांच के बाद ही प्राधिकृत लोग मतगणना केंद्र तक पहुंच सकेंगे। डीपीआरओ पीएस मुंडा ने बताया कि लातेहार-डीहीमुरुप पथ पर रेहड़ा मोड़ के समीप, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट व उसके अंदर एक चेक पोस्ट बनाया जा रहा है। जहां जांच के बाद ही लोग आगे प्रवेश कर सकेंगे।

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी प्रशासन : मतगणना परिणाम के बाद हुड़दंग करनेवाले तत्वों से जिला व पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मतगणना को लेकर शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...