पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म शर्त द चैलेंज के मुहूर्त का हुआ शुभारंभ, कलाकारों ने की पूजा अर्चना

फिल्म शर्त द चैलेंज के मुहूर्त का हुआ शुभारंभ, कलाकारों ने की पूजा-अर्चना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार शहर के वैष्णो दुर्गा मंदिर में रविवार को शर्त द चैलेंज नामक फिल्म की शूटिंग के शुभ मुहूर्त का शुभारंभ लातेहार के वरिष्ठ नागरिक सह समाजसेवी अशोक महलका ने किया। इस दौरान उपस्थित कलाकारों ने मंदिर परिसर में कैमरा समेत अन्य सामग्रियों की पूजा-अर्चना कर मां वैष्णो से फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। शर्त द चैलेंज नामक बननेवाली फिल्म में बतौर अभिनेता की भूमिका निभानेवाले देव मिश्रा ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह फिल्म किरण फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जाएगा। हालांकि, इस फिल्म की पूरी सूटिंग लातेहार मुख्यालय के होटवाग में होगी, लेकिन होटवाग के अलावा पतरातू, नेतरहाट, महुआडांड़, डालटनगंज, गढ़वा, हरिहरगंज, छतरपुर आदि स्थानों की मनोरम वादियों को भी इस फिल्म में जगह दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी एक शर्त पर केंद्रित है, जिसमें रुद्रा नामक युवक को अपने बीमार पिताजी के इलाज के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है, लेकिन उसके पास पैसे का अभाव होता है। पैसे कमाने के लिए ही उसे एक शर्त जीतनी पड़ती है। देव मिश्रा ने बताया कि फिल्म के माध्यम से महाजनी प्रथा पर प्रहार किया गया है। इस फिल्म के गाने की सूटिंग अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। उन्होंंने फिल्म के लोकप्रिय होने की आशा जताई है। इस फिल्म में बतौर डायरेक्टर गौतम गुप्ता, एक्टर देव मिश्रा, राकेश सिंह, अमरदीप मोदनवाल, कुंदन वर्मा, सिंगर पंकज कुमार, कैमरा मैन मनोज आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...