पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए टेंपो संघ का गठन

विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए टेंपो संघ का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | स्थानीय बाजारटांड़ में रविवार को संतोष पासवान की अध्यक्षता में टेंपो संघ की बैठक हुई। इसमें टेंपो चालकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। टेंपो चालकों ने कहा कि टोकन से लेकर परिवहन विभाग द्वारा जांच-पड़ताल से हमलोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। समस्या के बाबत जिला टेंपो संघ के पदाधिकारी के शिष्टमंडल ने जिला परिवहन पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया है। कहा गया कि लातेहार मेसो क्षेत्र अंतर्गत आता है। यहां के चालकों की आमदनी इतनी नहीं है कि वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सके। इस बाबत राज्य सरकार तक बात की जाएगी। तत्पश्चात जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रवीण दास अध्यक्ष, पारसनाथ उपाध्याय व अर्जुन पांडेय सचिव, सुधीर मिश्र व राजमोहन प्रसाद उपाध्यक्ष तथा महेंद्र दास एवं जवाहर प्रसाद कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि रविकांत पासवान, संतोष पासवान व श्रवण पासवान मुख्य संरक्षक बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में शमशेर अंसारी, अब्दुल हनान अंसारी, संजय पांडेय, संजय सिंह, पिंटू प्रसाद, निक्की कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेंद्र उरांव, पप्पू अंसारी, रंजीत गुप्ता, जितेंद्र यादव समेत अन्य शामिल किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...