पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कार शिविर में भाग लेने 11 विद्यार्थी जाएंगे हरिद्वार

संस्कार शिविर में भाग लेने 11 विद्यार्थी जाएंगे हरिद्वार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | शहर के वैष्णो दुर्गा मंदिर में रविवार को भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने हमारे योग को सभी ने माना। स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। ऋषि मुनि भी योग किया करते थे, जिसे हम भूलते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के निर्देशानुसार आगामी पांच जून से नौ जून तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में विद्यार्थी संस्कार शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में लातेहार से 11 विद्यार्थी जाएंगे, जिसकी सूची हरिद्वार भेज दी गई है। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सभी प्रखंड व पंचायत स्तर पर योग दिवस मनाने के कार्ययोजना पर विचार-विमर्श भी किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का संदेश आया है कि जो अपने बच्चे-बच्चियों को शिक्षा के लिए पतंजलि को दान देना चाहते हैं, वे दान दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...