पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैदियों को दी सलाह सुलह के आधार पर छोटे मुकदमे निपटाएं

कैदियों को दी सलाह- सुलह के आधार पर छोटे मुकदमे निपटाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | लातेहार मंडल कारा में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर तथा दस दिवसीय महिला कैदियों एवं उनके बच्चों के लिए कानूनी सेवाएं बढ़ाने के लिए अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीजेएम मो. तौफिक अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव अर्चना कुमारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव, कारा अधीक्षक मेंशन बरवा व प्रभारी कारापाल अश्विनी कुमार तिवारी उपस्थित थे। शिविर में सीजेएम तौफिक अहमद ने सभी कैदियों को कानूनी रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव ने कैदियों को कोर्ट में छोटे मुकदमों को सुलह के आधार पर समाप्त करने की सलाह दी। सचिव अर्चना कुमारी ने प्राधिकार द्वारा दी जानेवाली नि:शुल्क कानूनी सुविधाओं एवं स्वच्छता अभियान एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्राधिकार द्वारा जेल में नवनियुक्त पारा लीगल वोलेंटियर के बारे में जानकारी दी गई तथा 21 से 25 मई तक इन्हें प्रशिक्षित करने की बात कही गई। अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर ने भी महिला कैदियों को कई प्रकार की कानूनी जानकारियां दी। कार्यक्रम के अंत में कारा अधीक्षक मेंशन बरवा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

खबरें और भी हैं...