लातेहार | नगर निगम के डीईओ कार्यालय परिसर में शनिवार को डीईओ निरजा कुजूर की अध्यक्षता में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एके सिंह, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि के अलावा सभी बीईईओ एवं बीपीओ मौजूद थे। बैठक में डीईओ ने आगामी 26 जून से शुरू होनेवाले टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। वहीं, सभी बीईईओ को माइक्रोप्लान हेतु सभी स्कूलों से आंकड़ा का संग्रह करते हुए दो दिन के भीतर अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया तथा पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने बताया कि खसरा व रूबेला से बचाव के लिए यह टीका आवश्यक है। उन्होंने इसकी सफलता के लिए सभी बीईईओ को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बीईईओ अपने नेतृत्व में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर अभिभावकों को इस टीकाकरण हेतु जागरूक करने का काम करें, ताकि उपरोक्त टीकाकरण का लाभ लोगों को मिल सके।