शक्तिपुंज एक्सप्रेस से शनिवार को सिंगरौली से बरकाकाना जा रहे इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री डीके पांडेय का लातेहार में रेल कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। रेलकर्मियों ने उन्हें बुके देकर माला पहनाया।
उनके समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए। मौके पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेट्री सह बरकाकाना शाखा सचिव ओपी शर्मा तथा जोनल यूथ समिति के अध्यक्ष सोमेन दत्ता तथा पतरातू शाखा सचिव आरएन चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान लातेहार के रेलकर्मियों ने आवासों की जर्जर स्थिति समेत 16 सूत्री मांगों पर विशेष पहल करने की मांग की। अपर महामंत्री पांडेय ने रेल कर्मियों को आश्वस्त किया कि आपके गंभीर मुद्दों को मंडल प्रशासन के समक्ष रखकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर संगठन की ताकत युवा शक्ति है और आज ईसीआरकेयू भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। युवा संगठन नेतृत्व पंक्ति में आगे आएं और अपनी विभिन्न समस्याओं के लिए दमदार तरीके से आंदोलन करें।
संगठन उन्हें उचित सम्मान और स्थान देगी। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल युवा समिति के संगठन सचिव एवं मंडलीय युवा समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद, मो. सनाउल्लाह, संतोष ठाकुर, पवन कुमार, इंद्रजीत चौधरी, जमील, पूरन मेट, अविनाश, सागर, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, राजू चौरसिया, पंकज, तुपलाल समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे।
लातेहार स्टेशन में ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री का स्वागत करते रेलकर्मी।