झारखंड आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े जिले के उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे। इसे लेकर जिले के उपायुक्त राजीव कुमार शनिवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण योजना को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आनेवाली समस्याओं पर भी चर्चा की। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, जेएसएलपीएस समेत अन्य विभाग से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। सौ दिन की कार्य योजना बनाकर सभी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने के टास्क दिए। उन्होंने हरहाल में केंद्र हालत में योजनाआें को केन्द्र सरकार के द्वारा निर्धारित मापदंड के तहत निश्चित समय अंतर्गत योजना धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना संचालन में पदाधिकारी कोताही नहीं बरते। कोताही बरतनेवाले पदाधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आनेवाली समस्याओं को समन्वय बनाकर दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएस डॉ. अक्षय कुमार सिंह, डीएओ मार्शल खलखो, पीएचइडी के ईई रंजीत कुमार ठाकुर समेत अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
पीएम की होनेवाली बैठक को लेकर दिशा-निर्देश देते डीसी राजीव कुमार।