पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ें, समस्याएं बताएं

बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ें, समस्याएं बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बैठक कर संचालित योजनाआें की जानकारी ली। ग्रामीणों को जागरुक करते हुए विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसी बिचौलियों के चक्कर में नहीं पडऩे की नसीहत दी व समस्या आने पर सीधे संपर्क करने की बात कही। बैठक में ग्रामीणों ने गांव में बिजली, पानी, सिंचाई जैसे अन्य बुनियादी समस्याआें की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया। इसपर उपायुक्त ने उसके समाधान का भरोसा दिलाया। संबंधित पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर गांव में बिजली पहुंचाने, प्रधानमंत्री उज्जवला एवं आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। वहीं महिलाओं को जागरुक करते हुए सखी मंडल में शामिल होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर ही कई कूप, तालाब व बांध निर्माण की स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद उपायुक्त ने बंदुआ पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। सोलर सिस्टम के चोरी की जानकारी मिलने पर बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। मौके पर डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, मनिका बीडीआे संतोष कुमार, डीआरडीए के तकनीकी सहायक आशीष पांडेय, जेएएसएलपीएस के बीपीएम समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

मनिका के बंदुआ गांव में कुआं का निरीक्षण करते डीसी।

विकास योजनाआें का किया निरीक्षण

मनिका प्रखंड के दौरे के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड में संचालित कई विकास योजनाआें का निरीक्षण किया। कुआं, तालाब, प्रधानमंत्री आवास निर्माण समेत अन्य योजनाआें का निरीक्षण किया। बीडीओ व सीओ को गुणवत्ता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

कार्यालय में गंदगी देख जताई नाराजगी

मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विकास योजनाआें की जांच करने पहुंचे उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। बीडीआे व सीआे से फटकार लगाते हुए अविलंब कार्यालय व परिसर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पुल निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी

मनिका प्रखंड के दौरे पर निकले उपायुक्त ने दोमुहान नदी के पास एनएच-75 पर कराए जा रहे पुल निर्माण योजना का भी निरीक्षण किया। पुल निर्माण की गति धीमी रहने पर नाराजगी जताई। कहा कि संवेदक के लापरवाही से पुल निर्माण कार्य में देरी हो रही है। बरसात के पूर्व पुल निर्माण का कार्य पूर्ण करने पर संवेदक पर कार्रवाई करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...