पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नि:स्वार्थ ग्रामीण बच्चों में संस्कार भरें आचार्य

नि:स्वार्थ ग्रामीण बच्चों में संस्कार भरें आचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारियातू | बारियातू स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में एकल विद्यालय के आचार्यों का चल रहे वार्षिक सात दिवसीय प्रशिक्षण का निरीक्षण लातेहार अंचल समिति के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह व जिला बीस सूत्री सदस्य संतोष पासवान ने किया। निरीक्षण के पश्चात बारियातू व बालूमाथ संच के आचार्यों से कहा कि समाज को जोडऩे के लिए आपस में समरसता का भाव रखना जरूरी है तथा आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में पुरानी खेती व्यवस्था जैविक खाद द्वारा करने का प्रचार-प्रसार भी करें। जिला बीस सूत्री सदस्य पासवान ने कहा कि एकल विद्यालय के माध्यम से हम सभी नि:स्वार्थ भाव से गांव-गांव में जाकर बच्चों में संस्कार भरेंगे। विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे तथा पुराने सामाजिक धरोहरों के लिए सजग रहने को कहेंगे। इससे ही भारत की सनातन सभ्यता संस्कृति पारंपरिक संस्कार पुनस्र्थापित होगा। वीरेंद्र पासवान ने कहा कि सामाजिक काम में भूत बाधाएं आती हैं, इसे झेलते हुए जो समाज का कार्य करता है, उसे ही सफलता मिलती है। मौके पर अंचल एकल सचिव रमेश प्रसाद, अक्ल अभियान अवध किशोर यादव, महेंद्र जी, जनार्दन पांडेय, रूपलाल यादव, कुलदीप यादव, पुरुषोत्तम शर्मा सहित पचास से भी अधिक एकल विद्यालय के आचार्य-आचार्या उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...