पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बच्चों ने अपनी हॉबी कोे निखारा

समर कैंप में बच्चों ने अपनी हॉबी कोे निखारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर कैंप के दौरान संगीत की प्रस्तुति देती डीएवी स्कूल की छात्राएं।

भास्कर न्यूज | लातेहार

भोला शरण डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार में शनिवार को पिछले एक सप्ताह से चल रहे समर कैंप का समापन कर दिया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तरुण अशोक जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि डीएवी विद्यालय के ग्रीष्मावकाश में पहली बार 14 से 19 मई तक शिक्षण अधिगम के साथ समर कैंप आयोजित किया गया था, जो काफी सार्थक और सराहनीय रहा। इस दौरान कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाओं में एक्सट्रा क्लास, को-करिकुलर एक्टिविटी, स्पोर्ट्स, म्यूजिक आदि की विशेष कक्षाएं सुचारू रूप से चलाई गई, जो पूर्व नियोजित थी। इस विशेष कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार करना, इसपर कार्य करना, ऑडियो विजुअल प्रणाली से शिक्षा ग्रहण करना, विभिन्न विषयों की आधुनिक जानकारी हासिल करना आदि था। विद्यार्थियों के लिए उनके रुचि अनुसार खेलकूद एवं संगीत की विशेष कक्षाएं दी गई। इसके अंतर्गत सांगीतिक वाद्य यंत्रों की पूर्ण जानकारी के साथ वाद्य यंत्रों को बजाने की जानकारी दी गयी। क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेल की विधिवत पूर्ण जानकारी, विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का विकास एवं महत्व आदि के बारे में बतलाया गया। प्राचार्य ने कहा कि कैंप में बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थिति रही। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इसके लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...