लातेेहार | लातेहार शहर के रवि होटल में बसपा की लातेहार जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष मुंगेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आज देश में जो परिस्थितियां बनी हैं, उसे देखते हुए अनुसूचित जाति / जनजाति /पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। क्योंकि इन वर्गों का संविधान प्रदत्त अधिकारों को धीरे-धीरे छीनने की कोशिश की जा रही है। नौकरियों के अवसर कम हो रहे हैं। सरकार निजीकरण की ओर बढ़ रही है। शिक्षा के स्तर में गिरावट हो रही है। बैठक के दौरान जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मुुंगेश्वर राम, उपाध्यक्ष कामेश्वर चंद्रवंशी, सचिव उलफत सिंह, जिला महासचिव धनु राम, कोषाध्यक्ष सुरेश राम, चतरा लोकसभा प्रभारी अनिल कुमार उरांव, चतरा लोस अध्यक्ष रमेश गंझू समेत आठ सदस्यीय सदस्य बनाए गए हैं। मौके पर कई बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।