पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • येद्दियुरप्पा की सरकार गिरने पर फोड़े बम पटाखे, बांटे लड्डू

येद्दियुरप्पा की सरकार गिरने पर फोड़े बम-पटाखे, बांटे लड्डू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक राज्य में गैर लोकतांत्रिक तरीके से बनी भाजपा की येद्दियुरप्पा सरकार के गिरने पर लातेहर में कांग्रेसियों ने शनिवार को बम-पटाखे फोड़कर व लड्डू बांटकर खुशी जताई। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने का जो नाटक कर रही थी, वह विफल हो गया है।

लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने से भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। लोकतंत्र जीत गया है और हिटलर तंत्र की हार हुई है। लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव ने इसे भाजपा के बुरे दिन की शुरूआत बताया।

लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आफताब आलम व साजन कुमार ने कहा कि भाजपा अपनी सत्ता की शक्ति का गलत तरीके से प्रयोग कर सत्ता हथियाना चाहती थी, जो नाकाम रही। मौके पर सुरेंद्र उरांव, राजेंद्र यादव, विकास कुमार, टिंकू बाबू, आजाद अंसारी, दिनेश राम, आशीष कुमार, प्रवेश कुमार व नागेंद्र उरांव समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...