लातेहार | जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा मंडल कारा लातेहार में तीसरे दिन शनिवार को भी महिला के अधिकारों के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने महिला कैदियों को मातृत्व योजना, छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा सहायता योजना, श्रमिक सेफ्टी किट योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला कैदियों से श्रम विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। मौके पर प्राधिकार की सचिव अर्चना कुमारी, विचाराधीन महिला कैदी समेत प्राधिकार के कर्मी उपस्थित थे।