लातेहार | बसपा की बैठक 18 मई को स्थानीय एक होटल में आयोजित की गई है। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनेश्वर भुइयां ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी हरेंद्र कुमार गौतम एवं झारखंड प्रदेश महासचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा उपस्थित रहेंगे।