एक दिनी मनरेगा कन्वर्जेंस इंटरफेस मीटिंग संपन्न
लातेहार | लीड्स संस्था एवं ब्रॉट के संयुक्त तत्वावधान में रियर परियोजना के अंतर्गत चंदवा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को एक दिनी मनरेगा कन्वर्जेंस इंटरफेस मीटिंग हुई। इस दौरान मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कन्वर्जेंस के तहत करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों को संपूर्ण कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। लीड्स के आनंद त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा के कार्यों के विकल्पों को बढ़ाने संबंधित विभिन्न प्रक्रिया को सामुदायिक भागीदारी द्वारा करने की जरूरत पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में हुटाप व बारी पंचायत के 40 विभिन्न समितियों के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लीड्स के संतोष कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र कुमार, अजय कुमार, प्रकाश मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।