पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला में जून तक 80 प्रतिशत लक्ष्य करें प्राप्त

उज्जवला में जून तक 80 प्रतिशत लक्ष्य करें प्राप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | उपायुक्त राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा की। केंद्र सरकार से योजना में मिले लक्ष्य को हरहाल में पूरा करने के निर्देश दिए। लक्ष्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 95135 लाभुकों को गैस कनेक्शन देना है, जिसमें अबतक 53 हजार की केवाईसी हो चुकी है। उसमें 36518 लाभुकाें को गैस दिया जा चुका है। उपायुक्त एमओ को शेष सभी लाभुकों के केवाईसी 29 मई तक कराने, उज्जवला प्लस में छूटे लाभुक को सीआे से मिलकर जाति एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत करवाते हुए गैस कनेक्शन देने, 15 जून तक उज्जवला एवं उज्जवला प्लस अंतर्गत 80 प्रतिशत हाउस होल्ड को योजना से आच्छादित सुनिश्चित कराने के निर्देश डीएसओ को दिए। बैठक में डीडीसी अनिल कुमार सिंह, डीएसओ शैलप्रभा कुजूर के अलावे कई एमओ व गैस एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...