पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डायन बिसाही व चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

डायन-बिसाही व चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | चंदवा पुलिस ने डायन-बिसाही मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। इनमें बैजनाथ महतो पिता गुरुदयाल महतो और अनिल महतो पिता बैजनाथ महतो शामिल हैं। पुलिस को इन दोनों की कई दिनों से तलाश थी। वहीं, कुसुमटोली निवासी मुकुदिनी हाकदा ने चंदवा थाना में आवेदन देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उसने बताया है कि मैं सोमवार की रात अपने घर में थी। इसी क्रम में मेरे घर में चोर घुस आया। मैंने उसके पांव की आहट सुनकर जब अंधेरे घर की लाइट जलाई तो वह भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बिलू उरांव पिता सोहराय उरांव (टमटमटोला, बालूमाथ) के रूप में की गई है। उसके पास से एक बैग में रखे कई सामान बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बिलू को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...