पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कैदियों को अधिकारियों के प्रति किया जागरूक

महिला कैदियों को अधिकारियों के प्रति किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा मंडल कारा में आठ दिवसीय महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर पीडीजे सहाय ने इस अभियान द्वारा मंडल कारा की महिला कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया तथा अभियान के सदस्यों को मंडल कारा लातेहार की महिला कैदियों को अभियान में निर्देशित बिंदुओं पर अमल करने का निर्देश दिया। मौके पर प्राधिकार की सचिव अर्चना कुमारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. मुरारी झा, महिला चिकित्सक डॉ. दीपशिखा, श्रमाधीक्षक अनिल कुमार रंजन, बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर, सविता साहू के अलावा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि, जेल अधीक्षक समेत विचाराधीन कैदी उपस्थित थे। इस दौरान महिला चिकित्सक ने महिला कैदियों की स्वास्थ्य जांच भी की।

खबरें और भी हैं...